लखनऊ। राखी पर्व से पहले इंडेन ने रसोई सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इसका मकसद घरों को दुर्घटनामुक्त बनाना और सुरक्षा का एहसास कराना है।


सोमवार को इंडियन ऑयल के स्टेट एलपीजी हेड भोद्रो लाकड़ा ने ”सुरक्षा कवच किट” और ”2 मिनट की तैयारी, सुरक्षा बने हमारी” मुहिम लॉन्च की। किट में अग्नि-रोधी होस, फायर एक्सटिंग्विशर, फायर बॉल, एप्रन और गैस लाइटर जैसे उपकरण हैं। उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार उपकरण चुन सकते हैं, पूरी किट खरीदना अनिवार्य नहीं है। यह ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध है। उत्पादों पर 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इंडियन ऑयल ने पूर्वांचल से ”2 मिनट की तैयारी, सुरक्षा बने हमारी” मुहिम भी शुरू की। इसके तहत डिलीवरी बॉय सिलिंडर देते समय परिसर पर दो मिनट की सुरक्षा जांच करेंगे। वे रसोई में सुरक्षा मानकों, ओ-रिंग और लीकेज की जांच सुनिश्चित करेंगे। यह पहल इंडेन की सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें