कालपी। नगर के एक मोहल्ले से दो सगी नाबालिग बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों की मां की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले में किराये पर रहने वाले दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका पति बाहर गया था। घर में वह और उसकी 17 व 15 वर्षीय बेटियां थीं। रात में सभी खाना खाकर सो गए। सुबह जागने पर दोनों बेटियां घर से गायब मिलीं। काफी खोजबीन के बाद महिला को पता चला कि मोहल्ले में किराये पर रहने वाले भगवानदास और मोनू दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

एक साथ दो नाबालिग बहनों के लापता होने की जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मकान मालिक से किरायेदार युवकों की जानकारी ली जा रही है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *