प्रदेश में राजकीय, निजी, पीपीपी आदि पॉलीटेक्निक संस्थानों की पांच चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है। इसके बाद भी अभी तक 1.45 लाख सीटों के सापेक्ष 60552 पर ही प्रवेश हुआ है। अभी भी 80638 सीटें खाली है। इस पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त काउंसिलिंग 21 अगस्त से शुरू हो रही है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार प्रवेश से वंचित व प्रवेश प्रक्रिया पूरी न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है। परिषद द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग व अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी को छोड़कर) में छठें और 7वें चरण की अतिरिक्त काउंसलिंग का आयोजन 21 अगस्त से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को 14 सितंबर तक प्रवेश का अवसर मिलेगा।

परिषद सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिषद 25 जून से 14 अगस्त के बीच डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग कराई गई थी। इसके बाद भी प्रवेश से वंचित रह गए अथवा प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके अभ्यर्थियों को एआईसीटीई के नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त से 10 सितंबर तक उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे। छठें चरण में अभ्यर्थियों के लिए च्वाइस फिलिंग 21 से 23 अगस्त तक होगी। सीट आवंटन 24 अगस्त को किया जाएगा। सीट मिलने के बाद ऑनलाइन फ्रीज व काउंसलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 से 28 अगस्त तक चलेगी। इस चरण में फ्लोट विकल्प नहीं होगा।

7वें चरण के लिए च्वाइस फिलिंग 1 से 3 सितंबर तक होगी और सीट आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए सीट ऑटो फ्रीज होगी तथा सिक्योरिटी एवं काउंसलिंग फीस 5 से 7 सितंबर तक जमा की जा सकेगी। 7वें चरण में दस्तावेज सत्यापन 5 से 8 सितंबर को शाम 6 बजे तक होगा। आवंटित सीट से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 सितंबर और संस्था में रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें