झांसी। जिले में बिना मान्यता और निर्धारित कक्षा से अधिक स्तर तक स्कूल संचालित करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को बबीना ब्लॉक के ग्राम अमरपुर तिगैला में निरीक्षण के दौरान तीन विद्यालय मानकों के विपरीत संचालित होते पाए गए।
निरीक्षण में कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज अल-इब्राहीम महाविद्यालय परिसर में संचालित होता मिला। वहीं, महर्षि विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास कक्षा 10 तक की ही मान्यता थी, लेकिन वहां कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इसके अतिरिक्त, डीएल कान्वेंट स्कूल भी बिना उचित मानक के संचालित होता पाया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालकों से आवश्यक अभिलेख मांगे गए थे। अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर तीनों विद्यालयों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने चेतावनी दी कि यदि आदेश के बाद भी विद्यालय संचालित पाए गए, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी और भारी अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
