
शिल्पी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a86ce72a3bee7ab6c030536″,”slug”:”village-head-daughter-dies-in-jhansi-four-months-after-marriage-2026-08-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: शादी के चार महीने बाद ग्राम प्रधान की बेटी की मौत, दो दिन बाद जाने वाली थी मायके; परिजन ने लगाए ये आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिल्पी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी के एट (जालौन) के पचोखरा ग्राम पंचायत के प्रधान रमेश अहिरवार की बेटी शिल्पी (20) का शव मंगलवार देर-रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी महज चार महीने पहले शिवाजी नगर निवासी मनीष अहिरवार से हुई थी।
उसकी मौत से नाराज परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उनको शांत कराया। परिजन दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम प्रधान रमेश ने बताया कि परिवार में सबसे छोटी बेटी शिल्पी की शादी 22 अप्रैल 2026 को थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी मनीष से की थी। मनीष मूल रूप से मोठ के पाड़री गांव का रहने वाला है। वह पंचायत सहायक पद पर काम करता है। मंगलवार रात मनीष ने फोन करके शिल्पी के फंदा लगाने की बात बताई।