लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।  गुरुवार दोपहर उसने ICICI बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।



आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें