मानस ने बहन की सुरक्षा के लिए बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना कैमरे में कैद है। ममेरे भाई अंशु मिश्र के मुताबिक व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। मानस पिछले तीन माह से ऑडिट के सिलसिले में बाहर थे। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्र यूट्यूबर हैं। उन्होंने बताया कि बहन दिव्या पति की हरकतों की वजह से अलग रह रही थी। नवंबर 2025 के बाद दिव्या मानस के घर नहीं गई थीं। दिव्या सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचीं और फिर कुछ चेक कलेक्ट करने के लिए अपने सहयोगी के साथ बाहर चली गई।





Lucknow Double Murder and Suicide Manas Had Installed a Camera in His Sister s Bedroom

लखनऊ हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


इस बीच मानस दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा। जब दिव्या बैंक पहुंची तो गेट पर मानस ने पहले असलहे से गोली चलाई। आरोप है कि मानस ने असलहे की बट से चेहरे व सिर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी ने फिर दूसरा असलहा निकालकर गोली मार दी।


Lucknow Double Murder and Suicide Manas Had Installed a Camera in His Sister s Bedroom

लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड
– फोटो : अमर उजाला


मम्मी का बेटा थी तुम…

प्रज्ञा ने पोस्ट कर लिखा कि दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। तुम मम्मी का बेटा थीं.. मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है। मेरी हिम्मत नहीं है कि मैं उनको कह सकूं की तुम अब नहीं रहीं। दिव्या, काश कि तुम इतनी सीधी नहीं होतीं। काश की हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते। दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्र म्यूजिक टीचर हैं। दिव्या ही परिवार का खर्च चलाती थीं। दिव्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

 


Lucknow Double Murder and Suicide Manas Had Installed a Camera in His Sister s Bedroom

लखनऊ हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला


इस घटना के पीछे भावनात्मक असंतुलन और इंपल्सिव व्यवहार जिम्मेदार है। अब लोगों में रिश्तों को लेकर इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर पड़ने लगी है। लोगों को ना सुनना बिलकुल नहीं पसंद। सोशल मीडिया भी बिगड़ते रिश्तों और डिप्रेशन के लिए जिम्मेदार है। समाज के बड़े-बुजुर्गों को तनावग्रस्त लोगों को सहानुभूति के साथ समझना सुनना होगा। इससे तनाव घटेगा और मन की गुत्थी सुलझेगी।  डॉ. देवाशीष शुक्ल, वरिष्ठ मनोचिकित्सक


Lucknow Double Murder and Suicide Manas Had Installed a Camera in His Sister s Bedroom

तूलिका, दिव्या और मानस
– फोटो : अमर उजाला


पहले भी अपनों का खून बहा चुके हैं अपने

– फरवरी 2026 आशियाना इलाके में बेटे अक्षय प्रताप सिंह ने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में शव के टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश का भी खुलासा हुआ।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें