कालपी। रेलवे पुल पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है।
आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ युवक छात्राओं के आने-जाने के समय पुल पर बैठकर उन्हें परेशान कर रहे थे। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों और विद्यालय प्रशासन को दी थी। बुधवार को मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुल पर निगरानी शुरू कर दी। बुधवार शाम करीब चार बजे छात्राओं के वहां से गुजरने के दौरान युवकों ने फिर उन्हें परेशान करना शुरू किया। इसी दौरान आसपास मौजूद पुलिस बल ने तीन युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान रामगंज निवासी तौफीक, इसराक व तरीबुल्दा निवासी साहिल मंसूरी के रूप में हुई। प्रभारी कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया। (संवाद)
