कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख निवासी दिव्यांग महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज करने और घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है।

भदेख निवासी निर्मला देवी पत्नी हरिशंकर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोग उसके साथ आए दिन गाली-गलौज करते हैं। दोनों उसके घर के दरवाजे पर गंदगी भी फैला देते हैं, जिससे उसे और परिवार को परेशानी होती है। विरोध करने पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसके दोनों पैर कटे हुए हैं। ऐसे में घर के दरवाजे पर गंदगी फैलाए जाने से उसे आने-जाने में भी परेशानी होती है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *