संवाद न्यूज एजेंसी


झांसी। बाजना बिजली घर से संबंधित पुनावलीकलां गांव में आंबेडकर पार्क के पास पिछले दो हफ्तों से एक ट्रांसफार्मर जला हुआ रखा है। इसके चलते आधा सैकड़ा से ज्यादा घर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए नया ट्रांसफार्मर लाने के लिए वाहन की उपलब्धता न होने से यह दिक्कत है। ग्रामीण अरविंद साहू और बलवीर अहिरवार ने बताया कि बिजली न आने से दैनिक जीवन प्रभावित है। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सौरभ कुमार का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें