उरई। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने और नियमों का उल्लंघन करने पर नगर पालिका ने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफाई के बाद नाली में कचरा डालने का मामला सामने आया था। इसके बाद ईओ रामअचल कुरील ने कार्रवाई करते हुए संविदा सफाई कर्मचारी चंद्रशेखर की संविदा पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी, जबकि सफाई नायक रामकिशुन को निलंबित कर दिया गया है।


ईओ ने बताया कि चंद्रशेखर को दूसरे कर्मचारी के स्थान पर सफाई कार्य के लिए लगाया गया था। मामले में कर अधीक्षक गणेश प्रसाद को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, शहर के वार्ड नंबर तीन राजेंद्र नगर उत्तरी में तैनात सफाई नायक रामकिशुन को निलंबित कर सफाई विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। बताया गया कि पिछले दिनों कन्हा गोशाला के निरीक्षण के दौरान डीएम राजेश पांडेय को अव्यवस्थाएं मिली थीं। इसके बाद सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *