बंगरा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड ने खंड विकास कार्यालय बंगरा का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक बंगरा की कई ग्राम पंचायतों में वहां का हाल देखा।

सीडीओ ने बीडीओ कार्यालय में मनरेगा सेल देखी। सफाई व्यवस्था व अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत बिजना में बड़ी लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पठगुवां में सामुदायिक भवन एवं अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत घुराट में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थिति देखी और विस्तार के निर्देश दिए। इसके बाद बंगरा के ग्राम पंचायत भवन में चल रही डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से बच्चों को आधुनिक शिक्षा का भरपूर लाभ दिया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को इससे विशेष मदद मिल सकती है।

इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, डीपीआरओ बाल गोविंद श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी प्रीतम यादव, सचिव नवजीत कटियार, जेई युजवेंद्र यादव, विनोद बौद्ध, ग्राम प्रधान गिरीश घोष, राम प्रकाश बिजना, नवजीत कटियार, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें