लुहारी। कस्बा लुहारी स्थित दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम में लगातार एक वर्ष से चल रहे रामचरितमानस पाठ का मंगलवार को पूजन-अर्चन के साथ समापन हुआ।

इस अवसर पर दुर्गा शक्तिपीठ समिति की ओर से रामचरितमानस पाठ के वाचन एवं आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। भंडारे भी हुआ। धार्मिक आयोजन के बाद दुर्गा शक्तिपीठ समिति की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक मंगलवार को आश्रम में सुंदरकांड का पाठ होगा। वहीं, प्रत्येक माह आने वाले पुष्प नक्षत्र के अवसर पर रामचरितमानस का पाठ भी किया जाएगा।

इस अवसर पर पं. बाबूलाल तिवारी, भगवत प्रसाद, नरेंद्र प्रताप सिंह, कल्लू दद्दा, सत्येंद्र सिंह, राजवीर, रामजी खरे, पंकज, गौरव सिंह, गजेंद्र प्रताप, विजय पाल, राजेश सिंह, झुत्तू दाऊ, रामदास अहिरवार, सुखनंदन अहिरवार, जितेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *