कोंच। घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। घटना के बाद किशोरी द्वारा आरोपी की चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


किशोरी के दादा ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की देर रात नजरुद्दीन उर्फ नजर खान घर में घुस आया और किशोरी के साथ गलत हरकत करने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *