अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Akash Dubey

Updated Wed, 26 Aug 2026 11:18 PM IST

सुकुवां-ढुकुवां बांध पर सेल्फी लेते समय ललितपुर के सुखदेव (20) बेतवा की तेज धार में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ उनकी तलाश कर रही है। परिजन परेशान हैं।


Youth swept away in Betwa River while taking photos at Sukuwan-Dhukuwan Dam

युवक बहा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

सुकुवां-ढुकुवां बांध में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा युवक सेल्फी लेते समय बेतवा की तेज धार में बह गया। युवक को बहता देख वहां खलबली मच गई। पुलिस भी पहुंच गई। देर-शाम तक पुलिस उसे तलाशती रही। अंधेरा हो जाने से बचाव कार्य बंद कर देना पड़ा। उसकी तलाश में मदद के लिए एसडीआरएफ टीम भी यहां बुलाई गई है। उधर, युवक के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें