उरई। हाईवे के गड्ढे में अनियंत्रित हुई बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री गांव निवासी शशि देवी (47) सोमवार की शाम अपने पति कृष्णकांत सोनी के साथ बाइक से राठ जा रही थीं। कृष्णकांत की राठ में सराफा की दुकान हैं। जैसे ही उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंची तो सड़क पर हुए गड्ढे में पहिया पड़ने से जोरदार झटका लगा।

झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठी शशि देवी संतुलन खो बैठीं और सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही अचेत हो गईं। पति ने दूसरे वाहन की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

सूचना पर एट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत से पुत्र प्रद्युम्न और ओम का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि अगर हाईवे के गड्ढे न होते तो शायद महिला की जान नहीं जाती। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि महिला की हादसे में मौत हुई है। जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *