झांसी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल-मदुरै-कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है। ये गाड़ियां झांसी स्टेशन होकर निकलेगी। इससे कानपुर, मदुरै, प्रयागराज और हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। उक्त गाड़ियां सितंबर माह के शुरुआत तक संचालित थी, अब इन्हें नवंबर माह के अंत तक बढ़ाया गया है।


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह के हर बुधवार चलने वाली कानपुर सेंट्रल-मदुरै साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01925) 2 सितंबर से 25 नवंबर तक 13 फेरों के लिए बढ़ाई गई है। वापसी में सप्ताह के हर शनिवार चलने वाली मदुरै-कानपुर स्पेशल ट्रेन (01926) 5 सितंबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी। वहीं प्रयागराज – हजरत निजामुद्दीन( 04123/04124) विशेष ट्रेन के 26 फेरे बढ़ाए गए है। सप्ताह के हर बुधवार एवं रविवार चलने वाले प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04123) 2 सितंबर से 29 नवंबर तक बढ़ाई गई है। वापसी में सप्ताह के हर बृहस्पतिवार और सोमवार को चलने वाली हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04124) 3 सितंबर से 31 नवंबर तक संचालित होगी। उक्त गाड़ी 22 डिब्बों के साथ चलेगी। इसमें 9-9 जनरल और स्लीपर कोच, के अलावा एक-एक थर्ड एसी ओर एसी प्रथम सह द्वितीय कोच के अलावा दो एसएलआरडी कोच लगेगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *