अयोध्या में हिस्ट्रीशीटर राम लगन मौर्य की हत्या के मामले में पूराकलंदर थाने के हेड कांस्टेबल अशोक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पहली कार्रवाई की। लापरवाही पर सस्पेंड किए गए हैं।
थाना पूराकलंदर के कन्दैला गांव में राजमणि सिंह ने गोलियां और बमबाजी करके हत्या की थी। मामले में राजमणि सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कई संदिग्ध लोगों को कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
