डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 29 Aug 2026 07:50 AM IST

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी का लखनऊ दौरा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार और ब्राह्मण-सवर्ण समाज को जोड़ने की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर, अखिलेश यादव भी ब्राह्मणों को साधने में जुटे हैं। इससे प्रदेश की राजनीति में सवर्ण वोट बैंक को लेकर नई हलचल तेज हो गई है।


UP: Why Jayant's Lucknow visit is significant—an effort to woo Brahmins and the upper-caste community; Akhiles

लखनऊ आएंगे जयंत चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उनकी मौजूदगी में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक एवं विचार-विमर्श बैठक आयोजित की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।


लोकदल लगातार समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ रहा है। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय, किसान हित राजनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवर्ण समाज के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक चेहरे राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लखनऊ में मानसून के मौसम में राजनीतिक तापमान बढ़ने वाला है।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें