लखनऊ। राजधानी के थाना गुडंबा क्षेत्र अंतर्गत बेहटा चौकी के पास कुर्सी रोड पर छुट्टा जानवरों का यह झुंड स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। व्यस्त मुख्य मार्ग पर दिन-रात डटे इन मवेशियों के कारण शहर में आए दिन कोई न कोई गंभीर सड़क हादसा होता रहता है, जिसमें राहगीर जान तक गंवा चुके हैं।

