उरई। ऑपरेशन दहन अभियान के तहत सोमवार को जिले में बरामद 31.231 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया।

न्यायालय से अनुमति लेने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

नष्ट किए गए मादक पदार्थ में 27.39 किलोग्राम गांजा और 245 ग्राम चरस समेत अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मादक पदार्थों को इनसिनरेटर में डालकर नष्ट कराया गया। ऑपरेशन दहन के तहत जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 अप्रैल 2026 को 681.15 किलोग्राम, 21 मई को 843.59 किलोग्राम, 30 जून को 102.04 किलोग्राम और 31 अगस्त को 31.23 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनष्टीकरण कराया गया। इस तरह अब तक कुल 1658.02 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 9.89 करोड़ रुपये है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *