White Eagle, Excel Arena, and Unity Club won.

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

लखनऊ। व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब ए ने अपने मुकाबले जीतते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित बेकर्स ग्राउंड में खेले गए पहले यूनिटी ए एफसी ने ओलिव एफसी को 1-0 से हराया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के 37वें मिनट में रजा ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए यूनिटी ए को 1-0 से बढ़त दिलाई। यही गोल निर्णायक साबित हुआ।


लीग के दूसरे मुकाबले में व्हाइट ईगल एफसी ने देसी बॉयज एफसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी। व्हाइट ईगल की ओर से रोहन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। उन्होंने 14वें, 23वें और 57वें मिनट में गोल किए। नितीश कुमार, आर्यन और महेंद्र ने भी एक-एक गोल कर टीम की जीत का अंतर बढ़ाया। तीसरे मुकाबले में एक्सेल एरिना एफसी ने एएमएफएस एफसी को 5-0 से हराया।

इसमें दिव्यांशु ने हैट्रिक लगाकर एक्सेल एरिना एफसी की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 13वें, 19वें और 29वें मिनट में गोल किए। अर्नव ने 36वें मिनट में और दिव्यांशु ने 54वें मिनट में एक और गोल किया। मंगलवार को जिला फुटबॉल लीग में अगले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। यूनिटी बी एफसी का मुकाबला नेशनल पीजी एफसी से होगा। एलएमसी बी एफसी रिवेंजर्स एफसी से भिड़ेगी और एक्सेल एरिना एफसी अवध यूनाइटेड एफसी से खेलेगी।

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते

व्हाइट ईगल, एक्सेल एरीना और यूनिटी क्लब जीते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *