झांसी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। परीक्षा में 94176 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

नोडल अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 37 सेक्टर और 37 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 12 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 37 केंद्राध्यक्षों की तैनाती भी की गई है। प्रत्येक पाली में 15696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में प्रतिदिन 31392 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

वहीं, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आयोजन के चलते जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 30 अक्तूबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस दिन विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और आईसीएसई/सीबीएसई से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें