उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) रविवार से शुरू हो रही है। लखनऊ में यह तीन दिवसीय परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है।

परीक्षा लखनऊ के 30 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। इसमें कुल 1,14,912 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। 

अवध बस डिपो के एआरएम को परिवहन सेवाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी के आठ शहरों और बिहार से परीक्षार्थी लखनऊ आ रहे हैं। आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशनों से 24 घंटे एसी जनरथ और साधारण बसें उपलब्ध होंगी। बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी कराई जा सकती है।

विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी

परीक्षा में बिहार से 10,122 परीक्षार्थी आएंगे। यूपी के अंबेडकर नगर से 11,888 और बलिया से 13,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बाराबंकी से 23,915, हरदोई से 21,109 और रायबरेली से 18,540 परीक्षार्थी आएंगे। बस्ती से 3000, लखीमपुर खीरी से 2096 और लखनऊ से 845 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोरखपुर से 5,573 परीक्षार्थी भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *