
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6adbb5f0ab7f5b3ac50634af”,”slug”:”mentally-unwell-young-man-missing-for-14-days-orai-news-c-224-1-ori1005-151531-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक 14 दिन से लापता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक 14 दिन से लापता है। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी पवन पराशर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आशू पराशर 10 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे घर के किसी काम के लिए निकला था। घर से निकलने के बाद से वह अब तक नहीं लौटा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की लगभग ढाई वर्ष से मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। पीड़ित भाई की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसआई सफीक अहमद ने बताया कि युवक के जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। जल्द ही युवक को खोज लिया जाएगा। (संवाद)