लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने पहुंचे अभ्यर्थियों को रविवार को स्पेशल ट्रेनों से तो राहत मिली, लेकिन नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। गोमती एक्सप्रेस और गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की देरी से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। वहीं, शकूरबस्ती स्पेशल के छह घंटे लेट होने से इसमें बैठे अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।

चारबाग रेलवे स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे के बजाय 8:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे कानपुर की ओर जाने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के एक घंटे देरी से चलने पर पीलीभीत रूट के अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज कराई। 14214 इंटरसिटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी से भी अभ्यर्थी परेशान रहे।

ट्रेनें लेट होने से परीक्षा छूटने की आशंका के बीच रेलवे ने अभ्यर्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हालांकि, 04097 शकूरबस्ती स्पेशल के छह घंटे लेट होने से प्रदीप चौहान की परीक्षा छूट गई। वहीं, अवध एक्सप्रेस से इटावा जा रहे सीपी यादव ने भी देरी की शिकायत की।

छह स्पेशल ट्रेनें चलीं

रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाईं। लखनऊ से मुरादाबाद के लिए दो, जबकि आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम, बलिया और बरेली के लिए एक-एक ट्रेन संचालित की गई। शाम की पाली की परीक्षा के बाद चारबाग स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। जीआरपी और आरपीएफ ने व्यवस्था संभाली। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया भी बनाया गया।

कैसरबाग में हेल्पडेस्क, 24 घंटे अतिरिक्त बसें

कैसरबाग बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्पडेस्क बनाई गई। अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से मार्गवार अतिरिक्त बसें 24 घंटे उपलब्ध रहीं। इनमें एसी जनरथ बसें भी शामिल थीं।

30 अक्तूबर को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

04322/21 मुरादाबाद-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 30 अक्तूबर को मुरादाबाद से दोपहर 1:20 बजे चलकर शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से शाम सात बजे रवाना होकर रात 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में 13 कोच होंगे।

04324/23 परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से शाम 6:55 बजे चलकर रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से रात 1:35 बजे रवाना होकर सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

05012 बरेली-लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन बरेली से शाम छह बजे चलकर रात तीन बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल श्रेणी के 10 कोच होंगे।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।

ट्रेन में बैठने के लिए रही मारामारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *