speeding vehicle hits a motorcycle in Amethi  mother and son died and father is seriously injured

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में रविवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय गोपी गांव निवासी मालती मौर्य (32) और उनके पांच वर्षीय बेटे विराट मौर्य के रूप में हुई है। घायल विकास मौर्य का मेडिकल कॉलेज, तिलोई में उपचार चल रहा है।


हादसा इन्हौना के राजाफत्तेपुर संपर्क मार्ग पर दो सड़का मोड़ के पास हुआ। बताया गया कि विकास मौर्य, अपनी पत्नी मालती और बेटे विराट के साथ रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों  घायल हो गए। आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तीनों को सिंहपुर सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने घायलों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने मालती और विराट को मृत घोषित कर दिया। विकास की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चला रहे विकास ने हेलमेट पहना था। इससे उनके सिर में चोट नहीं लगी। पीछे बैठे मां-बेटे के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी। सामने से आ रहा वाहन तेज रफ्तार में था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को टक्कर मार दी।

सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *