
सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6adf2453825a7138ad012822″,”slug”:”husband-who-arrived-in-jhansi-to-take-his-wife-home-died-after-consuming-poison-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी में पत्नी को विदा कराने पहुंचा पति: ससुराल के बाहर खाया जहर, मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के जौनपुर गांव में पत्नी को विदा कराने पहुंचे संगम राजपूत (22) की जहर खाने से मौत हो गई। उसने ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
खजराहा खुर्द निवासी संगम राजपूत (22) पुत्र मुलायम सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी दामिनी पिछले दो महीने से मायके जौनपुर में रह रही थी। बताया गया कि सोमवार सुबह संगम पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान संगम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संगम के भाई धीरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान उसे जबरन जहर खिलाया। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बबीना थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।