Metal angle protrudes in Rajya Rani Express toilet; passenger injured

यात्री के सिर के ऊपर एंगल।

लखनऊ। मेरठ सिटी से लखनऊ जंक्शन आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के शौचालय में निकले लोहे के एंगल से एक यात्री चोटिल हो गया। यात्री की शिकायत पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच कराने और ट्रेन के रखरखाव के दौरान एंगल हटवाने का आश्वासन दिया है। वहीं, सोमवार को ट्रेनों की लेटलतीफी और अन्य अव्यवस्थाओं से भी यात्रियों को परेशानी हुई।


शोएब अहमद ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ट्रेन संख्या 22454 की थर्ड एसी बोगी बी-2 में यात्रा कर रहे थे। शौचालय में निकले लोहे के एंगल से उनका सिर टकरा गया, जिससे वह चोटिल हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि शौचालय में एंगल बाहर निकला होने के बावजूद इसे हटाया क्यों नहीं गया। शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।

आठ घंटे तक लेट पहुंची स्पेशल ट्रेन

सोमवार को ट्रेन संख्या 04097 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल आठ घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, 55064 डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर चार घंटे लेट रही। सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) भी देरी से चली। इससे नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराईं।

कृषक एक्सप्रेस में गंदा बेडरोल

लखनऊ जंक्शन से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 15508 कृषक एक्सप्रेस की थर्ड एसी इकॉनमी बोगी एम-4 में यात्री मनीष सिंह ने गंदा लिनेन मिलने की शिकायत की। उनका कहना है कि धुलाई के बाद भी बेडरोल पर दाग बने हुए हैं।

गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में अनधिकृत यात्री

दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोमती एक्सप्रेस (12420) की एसी चेयरकार में जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के बैठने से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *