orai orai news

फोटो- 22 मृतक भूरे की फाइल फोटो।

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री में बुधवार को बैंड-बाजे के निर्माणाधीन गोदाम की दूसरी मंजिल पर एक मजदूर का शव चौखट से लटका मिला। गोदाम के मैनेजर ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मजदूर की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बैंड स्वामी व मैनेजर की प्रताड़ना मजदूर की मौत की वजह बताई।


कस्बे के पटेल नगर निवासी बुद्धि अग्रवाल का ग्राम पड़री में बैंड-बाजे का गोदाम है। यहां दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। गांव निवासी भूरे बरार (37) बैंड बजाने के साथ ही गोदाम में मजदूरी का काम भी कर रहा था। बुधवार सुबह वह गोदाम की साफ-सफाई करने के बाद दूसरी मंजिल पर मौरंग डाल रहा था। बताया गया कि कुछ देर बाद गोदाम का मैनेजर ऊपर पहुंचा तो भूरे का शव चौखट से पगड़ी के फंदे पर लटका मिला। मैनेजर ने ब्लेड से फंदा काटा और ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार, सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडे और एसआई अशोक वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया गया कि मृतक के दो बेटी और एक पुत्र है। इसमें बड़ी बेटी काजल की दो माह बाद शादी है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 22 मृतक भूरे की फाइल फोटो।

फोटो- 22 मृतक भूरे की फाइल फोटो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *