झांसी। डीएसए मैदान पर खेली जा रही 55वीं जेडीसीए डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें रविवार को रेलवे डिवीजन और आरसीसी एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। पहले मैच में रेलवे डिवीजन ने स्नाइपर एकादश को हराया, जबकि दूसरे मैच में आरसीसी एकादश ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को शिकस्त दी।

पहला मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी स्नाइपर एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 155 रन बनाए। फारूक ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। निखिल ने 31 और बंटी ठाकुर ने 26 रन का योगदान दिया। रेलवे डिवीजन की ओर से विकास वेंदया ने दो विकेट, जबकि अक्षय सेन, मुदस्सर खान और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे डिवीजन ने हर्ष ठाकुर की 63 रन की दमदार पारी की बदौलत 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मुदस्सर खान ने 47 और अक्षय सेन ने 28 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्नाइपर एकादश की ओर से फारूक, मुकीम, सौरान सिंह, जतिन यादव और दीपक श्रीवास्तव ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए हर्ष ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और आरसीसी एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी एकादश ने छह विकेट पर 182 रन बनाए। मोहित नरवारे ने 53, राहुल ठाकुर ने नाबाद 46 और मनीष चंदोलिया ने 44 रन की पारियां खेलीं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से उमेश वर्मा और अमित शर्मा ने दो-दो, जबकि अशोक पटैरिया और हरप्रीत ने एक-एक विकेट लिया। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। विनय ने नाबाद 50 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

आरसीसी एकादश के हर्ष पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर चार विकेट झटके। शिवम तिवारी और हर्ष अग्रवाल ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। हर्ष पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

आज के मुकाबले

ऑल स्टार क्लब बनाम स्टेडियम ए सुबह 08:00 बजे

एएस एसोसिएट्स एकादश बनाम स्नाइपर एकादश दोपहर 12:00 बजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *