Andhra art and culture captivated audiences with painting and fashion shows.

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान की फैशन शो 

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आंध्र वैभवम 2026 का आयोजन हुआ। इसमें चित्रकला प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, लघु फिल्म एवं पारंपरिक परिधानों पर आधारित फैशन शो के माध्यम से आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता व कलात्मकता को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।


चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय और जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति समित गोपाल ने किया। लघु फिल्म एवं फैशन शो प्रतियोगिता का उद्घाटन उपकुलसचिव सुनील कुमार सेन ने किया। विशिष्ट अतिथि डाॅ. एस भार्गव किरण रही। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डाॅ. श्वेता पांडेय, अजय कुमार गुप्ता, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें