Chief Engineer inspected the state of canal cleaning



झांसी। शहजाद बांध से निकली नहर को रबी की फसल की सिंचाई के लिए खोल दिया गया। नहर के कमांड क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई भी शुरू कर दी। मंगलवार को मुख्य अभियंता (बेतवा) अंबुज द्विवेदी ने नहर के हेड से टेल तक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से नहर के संचालन के बारे में भी बात की। शहजाद बांध से निकली मुख्य नहर की लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। इसमें 27 क्यूसेक पानी दिया जाता है। मुख्य अभियंता के मुताबिक इस नहर से खरिया और संसुवा में दो माइनर के माध्यम से सिंचाई होती है। खरिया माइनर चेनज 4.40 किलोमीटर से निकलती है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस नहर से दो क्यूसेक पानी दिया जाता है। संसुवा माइनर से नहर के निचले इलाकों में सिंचाई की जा रही है। नहर की सिल्ट सफाई का काम अक्तूबर के अंत तक पूरा करा लिया गया। रबी की सिंचाई के लिए सोमवार को नहर खोल दी गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि दो दिन में पानी वहां तक पहुंच गया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें