जेसीपी एलओ ने दुकानदारों और पटाखा निर्माताओं के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। दीपावली के लिए पटाखों की बिक्री के लिए शहर में 60 अलग-अलग स्थानों छह से आठ नवंबर तक पटाखों की 1201 अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। यह जानकारी जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने दी। उन्होंने दुकानदारों और पटाखा निर्माताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जेसीपी ने बताया कि पटाखों का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जेसीपी ने बताया कि पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई है। सभी दुकानें निर्धारित स्थानों पर मानकों के अनुरूप लगाई जाएंगी। प्रत्येक दुकानदार को लाइसेंस की एक प्रति दुकान पर चस्पा करनी होगी। सुरक्षा के लिए दुकान पर 200 लीटर पानी का ड्रम, दो लाल बाल्टियां (जिन पर आग लिखा हो), बालू, फावड़ा और पांच किलोग्राम क्षमता का अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है। केवल हरित पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। दुकानों पर धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध संबंधी साइन बोर्ड लगाना होगा। दुकानों के सामने तीन से छह मीटर चौड़ा खुला रास्ता होना चाहिए, ताकि भीड़ न लगे और अग्निशमन वाहन आसानी से आ-जा सकें। आतिशबाजी की दुकानें केवल टीन शेड में लगाई जाएंगी। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी अनिवार्य होगी।

इन इलाके में लगे पटाखों की दुकान

जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि इन इलाकों में छह,सात व आठ नवंबर को पटाखों की अस्थाई दुकान लगेगी।

चौक- आरएमएल लॉन- 19 दुकान

तालकटोरा- स्थल मधुबन मैरिज लॉन- 25 दुकान

तालकटोरा- आलमनगर योगा मैदान- 4 दुकान

बाजारखाला – रस्तोगी इण्टर कालेज मैदान- 9 दुकान

नाका- डीएवी इंटर कालेज- 40 दुकान

दुबग्गा- आम्रपाली योजना- 40 दुकान

काकोरी- बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कालेज- 10 दुकान

पारा- शकुंतला डिग्री कालेज- 45 दुकान

कैंट- प्रधान का खेत खाली मैदान- 12 दुकान

कैंट- एलबीएस ग्राउंड तोपखाना बाजार- 5 दुकान

कैंट- मरीमाता मंदिर खाली मैदान- 3 दुकान

कैंट- हरिचंद्र इंटर कालेज- 18 दुकान

मानकनगर- भट्टान मैदान- 10 दुकान

आशियाना- कथावाचक मैदान- 50 दुकान

हसनगंज- रामाधीन लॉन बाबू गंज- 14 दुकान

हसनगंज- पुराना गोमती मोटर- 14 दुकान

हसनगंज- गोमती रिवर पर झूलेलाल पार्क के निकट मैदान- 12 दुकान

मदेयगंज- गुलजार शाह बाबा की मजार- 15 दुकान

हुसैनगंज- रामलीला का मैदान पुराना किला- 15 दुकान

मडियांव- सेक्टर ई सचिवालय कालोनी- 40 दुकान

मडियांव- गोल्डन ब्रिज लान भिठौली खुर्द- 10 दुकान

जानकीपुरम- मौर्या भट्टा नहर रोड- 30 दुकान

माल- सैदापुर मडवाना खुला मैदान- 6 दुकान

माल- उदादेवी बालिका इंटर कालेज- 10 दुकान

माल- गौरैया चौराहा खुला स्थान- 10 दुकान

माल- नवी पनाह अंधे की पुलिस चौकी रोड- 3 दुकान

मलिहाबाद- यूसुफ खान की जमीन हरदोई रोड किनारे खुला स्थान- 30 दुकान

मलिहाबाद- कसमंडी कला से नवी पनाह जाने वाली रोड पर- 10 दुकान

रहीमाबाद- अटेर ससपन, रहीमाबाद- 13 दुकान

रहीमाबाद- हिन्दुस्तान धर्मकांटा के पास आम के बाग- 13 दुकान

रहिमाबाद- किसान ट्रेडर्स आम की बाग- 9 दुकान

बीकेटी- चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय- 12 दुकान

इटौंजा- अनीस का खेत- 8 दुकान

इटौंजा- नफीस/लतीफ का खेत- 14 दुकान

इटौंजा- लतीफ के खेत से पूर्व बाजार से 50 मीटर दूर इम्तियाज अली का खेत- 10 दुकान

महिगवां- कुर्सी रोड प्रदीप मिश्रा का खेत- 5 दुकान

सैरपुर- सैरपुर मैदान- 9 दुकान

विकासनगर- मिनी स्टेडियम- 50 दुकान

गाजीपुर- राजकीय पालीटेक्निक ग्राउंड- 50 दुकान

इंदिरानगर- अमरई गांव के किनारे- 8 दुकान

गोमतीनगर- विनीत खण्ड पानी की टंकी- 30 दुकान

विभूतिखंड- एलपीएस ग्राउंड- 25 दुकान

चिनहट- कठौता झील के किनारे- 35 दुकान

नगराम- कारोरा तालाब के किनारे- 9 दुकान

नगराम- शंशाक मिश्रा प्लाट- 8 दुकान

नगराम- डोबिया नहर- 6 दुकान

निगोहा- रामलीला मैदान निगोहा बाजार- 15 दुकान

मोहनलालगंज- काशीश्वर इंटर कालेज मैदान- 30 दुकान

मोहनलालगंज- आरा मशीन के पास बिजनौर रोड सिरसेंडी- 40 दुकान

मोहनलालगंज- दंगल मैदान खुजोली चौराहा- 16 दुकान

गोसाईंगज- भाईलाल उत्तम की बाग- 14 दुकान

गोसाईंगज- छोटे भाईया का खेत गंगागंज- 6 दुकान

गोसाईंगज- पंकज सिंह चौहान का बाग- 22 दुकान

सुशांत गोल्फ सिटी- इंदिरानहर झील के पास खुर्दही बाजार- 40 दुकान

सुशांत गोल्फ सिटी- आदर्श जुनियर हाई स्कूल अहमामऊ सुल्तानपुर रोड पर खेल का मैदान- 15 दुकान

पीजीआई- रामभरोसे मैयकूलाल- 50 दुकान

पीजीआई- कल्ली पश्चिम ओमेक्स रोड- 13 दुकान

सरोजनीनगर- सैनिक ग्राउंड सरोजनीनगर- 67 दुकान

सरोजनीनगर- रामलीला मैदान सेक्टर एफ- 23 दुकान

बंथरा- ढोहरे पीर बाबा मंदिर के पास का मैदान- 27 दुकान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *