मऊरानीपुर। ग्राम धौरी निवासी नेहा देवी ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि चार नवंबर की शाम वह अपने घर पर काम कर रही थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान गांव की ही महिला वहां आई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोग लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर मौके पर आ गए और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। संवाद
