– 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्तियां

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद 21 बूथ कम हो गए हैं। वहीं, 12 नवंबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू होगा। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। मतदेय स्थलों के समायोजन के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1741 बूथ निर्धारित किए गए हैं। इनमें झांसी नगर को छोड़कर बाकी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की संख्या कम हुई है।

डीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर के दौरान सभी मतदाता वोटर लिस्ट सूची की जांच कर लें और यदि नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा लें। कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो फॉर्म-8 भरकर संशोधन कराया जा सकता है। एनजीएस पोर्टल के माध्यम से https://ngsp.eci.gov.in/, https://voters.eci.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला कॉल सेंटर के नंबर 0510-2371100, वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

विशेष पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकेगा। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

ऐसे चलेंगी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियां

– एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन : 12 नवंबर, 2026

– दावे/ आपत्तियां दाखिल करने की अवधि : 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 के मध्य

– विशेष अभियान की तिथियां : 21, 22, 28 और 29 नवंबर, 2026

– दावे/ आपत्तियों का निस्तारण : 28 दिसंबर, 2026

– निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन : 4 जनवरी, 2027

ये हैं आंकड़े

विधानसभा पहले बूथ समायोजन के बाद अंतर

बबीना 399 383 16 घटे

झांसी नगर 439 440 1 बढ़ा

मऊरानीपुर 496 492 4 घटे

गरौठा 428 426 2 घटे

कुल 1762 1741 21 घटे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *