संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:37 AM IST

कुठौंद। युवक ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई।
कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी क्षेत्र के सनगढ़ स्थित यमुना पुल से सोमवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को नदी में छलांग लगाते देख वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरो की मदद से शव को कुछ दी दूरी पर बरामद कर लिया। उसकी शिनाख्त 37 वर्षीय जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा निवासी सौरभ पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
