Orai News: रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र में ईंट लादी ट्रैक्टर-ट्राली टायर फटने से हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक और मजदूर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

orai road accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के जगम्मनपुर रोड स्थित महूटा मोड़ के पास स्थित जेएमजे ईंट-भट्टा से सुबह करीब नौ बजे ईंट लादकर ट्रैक्टर-ट्राली से चालक व मजदूर रामपुरा आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर ग्रान निनावली मोड़ के पास पहुंचा्, तो ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया।
इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सीमेंट के विद्युत पोल से टकरा गया। ट्रैक्टर की टक्कर से खंभा टूटकर चालक व उस पर बैठे ईंट उतारने वाले युवक पर गिर गया। इससे ट्रैक्टर चालक संजीव कुमार (25) निवासी सुभाष नगर रामपुरा व सोनू (24) निवासी शंकरन मुहल्ला रामपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
