संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:04 AM IST
जालौन। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो शव फंदे पर लटका देखकर घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के रूरा मल्लू निवासी राजेश कुमार की पत्नी सोनिया (35) ने सोमवार रात घर के कमरे में लगे टिन शेड से पाइप से गमछे का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पति ने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का फंदे पर शव लटक रहा था। राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सोनिया, मां राममूर्ति, बड़े भाई पप्पू, भाभी मुन्नी व अपने दोनों बच्चों अरिहंत (8) व अंश (6) के साथ रहता है।
बताया कि मां राममूर्ति अपने रक्षाबंधन पर ननिहाल गई थी। जबकि, भाभी मुन्नी देवी अपने पिता की मौत के चलते मायके गई थी। घर में पत्नी, बड़े भाई व बच्चे थे। सोमवार जन्माष्टमी के मौके पर सोनिया ने सभी के खाना बनाया। खाना खाने के बाद सभी लोगों हंसी-खुशी सो गए। लेकिन उसने आत्महत्या क्योंकि इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
