श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में बृहस्पतिवार कला उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 12 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कला उत्सव में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कला उत्सव प्रतियोगिता की शुरुआत डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने की। इस दौरान अभिनय कला की प्रतियोगिता में जीआईसी भिट्ठी के दशरथ प्रथम व जीआईसी गब्बापुर के संचित वर्मा द्वितीय व सौरभ पाठक को तृतीय स्थान मिला। वहीं छात्रा वर्ग में जीआईसी गब्बापुर की विनीता को प्रथम व जीजीआईसी गिलौला की संजना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
संगीत वादन में जगतजीत इंटर कॉलेज के अंकुल गोस्वामी को प्रथम स्थान मिला जबकि बालिका वर्ग में जीआईसी गब्बापुर की रिया सोनी को प्रथम व जीआईसी गिलौला की हर्शिता को द्वितीय स्थान मिला। दृष्यकला बालक वर्ग में जीआईसी गब्बापुर के आकाश प्रथम, अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज के गोविंद आर्य द्वितीय व जीआईसी भिट्ठी के अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में जीआईसी दिकौली की अल्फीजा प्रथम, नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज की प्रज्ञा तिवारी द्वितीय व महामाया इंटर काॅलेज की ललिता को तृतीय स्थान मिला। नाटक में जीआईसी गब्बापुर के प्रकाश मिश्र अव्वल रहे जबकि बालिका वर्ग में जीआईसी भिनगा की रश्मि कसौधन प्रथम, जगतजीत की अंजली द्वितीय व जीआईसी भिट्ठी की हिमांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
पारंपरिक लोक नृत्य में नीलम इंटर कालेज की बिट्टी प्रथम, अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज की अर्पिता द्वितीय व नेहरू स्मारक की करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ. हरि प्रताप त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डाॅ. भावना तेवतिया सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
