संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:08 AM IST

उरई। बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय करंट लगने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
चु्र्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी मनोज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र संदीप चौहान बुधवार शाम छत पर रखी पानी की टंकी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मनोज ने बताया कि वह शहर के स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसके एक बहन व एक भाई है। उसकी मौत से पत्नी विनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
