
Trending Videos
उरई। नदी पार कर रहे किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई।
Trending Videos
चुर्खी गांव निवासी सदोले (65) के खेत नदी के दूसरी ओर हैं। मंगलवार को तिल की फसल की रखवाली करने गए थे। नदी की गहराई कम होने के कारण वह पैदल नदी पार कर आते थे, देर शाम जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी राकेश पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
