जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के ऊसरगांव में एक खेत में तीन सितंबर को महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। उसकी सिर में गहरी चोट मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद की है।
