
Trending Videos
कुठौंद। कंप्यूटर सीखने गई किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कंप्यूटर सीखने जाती थी। शनिवार को गांव के ही युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। किशोरी ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)
