संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66df52ce2d789d983d090984″,”slug”:”a-young-man-slipped-and-fell-into-a-pond-and-died-orai-news-c-224-1-ka11004-119497-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पैर फिसलने से युवक तालाब में गिरा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:25 AM IST

जालौन। युवक पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। युवक छठ के मौके पर न्योछावर लेने के लिए तालाब पर गया था।
कोतवाली क्षेत्र के औरेखी में मोराई छठ पर्व पर महिलाएं गांव के तालाब पर छठ सिराने आई थीं। इस दौरान महिलाएं न्योछावर देती हैं। इसलिए गांव का ही नरेश याज्ञिक (40) महिलाओं से न्योछावर लेने के लिए तालाब पर ही मौजूद था। भीड़भाड़ में न्योछावर लेने के दौरान शाम साढ़े पांच बजे युवक पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। काफी देर तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो महिलाओं ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
गांव के व्यक्ति के तालाब में डूबने की जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंच गए और नरेश की तलाश शुरू कर दी। गांव के कुछ गोताखोर भी तालाब में कूदकर उसकी तलाश करने लगे। लगभग एक घंटे बाद नरेश का शव तालाब से बरामद हो गया। उधर, सूचना मिलने के बाद छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।