संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:22 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66df51f3c6a3672bc801b134″,”slug”:”police-raided-after-getting-information-about-sex-racket-arrested-five-orai-news-c-224-1-ka11004-119494-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, पांच पकड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:22 AM IST

उरई। सैक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान से तीन महिलाओं व दो आदमियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह समूह चलाते हैं। पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में किराये पर कुछ महिलाएं रहती हैं, जहां दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस पर पुलिस ने छापा मारकर तीन महिलाओं व दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह समूह चलाती हैं, इस कारण उनके यहां दिन भर लोगों को आना जाना रहता है। पुलिस ने देर शाम तक उनके समूह के कागजात दिखाने को कहा। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की गई थी। सेक्स रैकेट चलाने जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, जांच की जा रही है।