अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Wed, 11 Sep 2024 07:27 AM IST

Transport Nagar accident: ट्रांसपोर्ट नगर हादसे की जांच के लिए एलडीए ने जांच कमेटी बना दी है। यह कमेटी कुछ खास बिंदुओं पर समीक्षा करेगी। जांच पूरी करने की समय सीमा तय नहीं की गई है। 



Transport Nagar accident: LDA formed investigation committee to fix responsibility, role of engineers will be

ट्रांसपोर्ट नगर में हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


ट्रांसपोर्टनगर हादसे कीं जिम्मेदारी तय करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भी पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन कर कैसे ज्यादा और घटिया निर्माण किया गया, कमेटी इसका पता लगाएगी। साथ ही भूखंड आवंटन, मानचित्र स्वीकृत होने से लेकर निर्माण तक के दौरान तैनात रहे इंजीनियरों और अफसरों की भूमिका की भी कमेटी पड़ताल करेगी। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इसमें मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, अधिशासी अभियंता अजय गोयल व उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह को सदस्य और उप सचिव माधवेश कुमार को सदस्य और संयोजक बनाया गया है।

Trending Videos

इन बिंदुओं पर खास तौर पर पड़ताल करेगी कमेटी

जांच के दौरान कमेटी यह भी देखेगी कि किस आधार पर भूखंड का आवंटन हुआ था। मानचित्र कितने मंजिल के निर्माण के लिए पास कराया गया था। स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण पर कोई नोटिस जारी किया गया था या नही।

जांच पूरी करने के लिए समय सीमा तय नहीं

जांच पूरी करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। बहरहाल माना जा रहा है कि समिति को 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट एलडीए वीसी को भेजेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें