अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 12 Sep 2024 12:08 PM IST

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राम दरबार की मूर्ति का लेआउट फाइनल हो गया है। मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया को देख रहे वासुदेव कामत ने मूर्ति के क्ले को फाइनल कर दिया है। पत्थर पर जो कार्य किया जाना है, वह नवंबर तक पूरा हो जाएगा।



Ayodhya: Nirman samiti Chief Nripendra Mishra speaks on Ram temple constrution.

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार से शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में बताते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा से मंदिर निर्माण का काम दो माह पीछे चल रहा है फिर भी वर्ष 2025 की पहली तिमाही में मंदिर का पहला और दूसरा तल बनकर तैयार हो जाएगा।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि राम दरबार की मूर्ति का लेआउट फाइनल हो गया है। मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया को देख रहे वासुदेव कामत ने मूर्ति के क्ले को फाइनल कर दिया है। पत्थर पर जो कार्य किया जाना है, वह नवंबर तक पूरा हो जाएगा। अभी हमारे लिए शिखर निर्माण सबसे बड़ी चुनौती है। मंदिर निर्माण की सभी कार्यदायी एजेंसियों की उपस्थिति में शिखर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह से शिखर निर्माण का काम शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में अपोलो की ओर से स्थापित किए जाने वाला हॉस्पिटल भी नवंबर से शुरू हो जाएगा। परिसर में स्थित अंगद व नल टीले का भी सुंदरीकरण ट्रस्ट कराएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *