Jalaun: Cleaning workers beaten up, family members created ruckus in police station

कोतवाली में मौजूद परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जालौन जिले के कालपी में सफाई कर रहे युवकों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जिससे एक व्यक्ति को गंभीर चोंट आईं। जानकारी पर दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करहंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के कागजीपुरा निवासी अरुण वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

Trending Videos

बताया कि वह नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। शनिवार को उसकी ड्यूटी बटाऊलाल मंदिर के पास थी, उसके साथ सुमित, राजा व अजय काम कर रहे थे। आरोप लगाया कि तभी मोहल्ला अदलसराय निवासी रामजी, टर्रे, सर्वेश, हरिसिंह व मोहल्ला हैदरीपुरा निवासी मूलचंद प्रजापति आकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग घर से लाठी-डंडे ले आए और मारपीट करने लगे। जब उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *