उरई(जालौन )। जय महावीर समिति की ओर से आयोजित दंगल में 21 हजार की इनामी कुश्ती आगरा के राजेश व कुरुक्षेत्र के अंकुश पहलवान के बीच बराबरी पर रही। कुठौंदा के भूपेंद्र ने ताहरपुर के लोकेंद्र को पटकनी दी।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर शुरुआत कराई। 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती झींझक के शोभित व हरियाणा के अमित के बीच बराबरी पर छूटी। चार हजार की कुश्ती भूपेंद्र कुठौंदा व लोकेंद्र ताहरपुर के बीच हुई। जिसमें भूपेंद्र विजयी रहे। तीन हजार की इनामी कुश्ती अरविंद हमीरपुर व रामजी कानपुर के बीच हुई। जिसमें रामजी ने पहले ही दांव में अरविंद को पटकनी दे दी। इस दौरान सुशील अवस्थी, नीरज पाठक, गिरीश अवस्थी, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय व्यास, विजय चौधरी, मनीष शर्मा, सुनील अवस्थी आदि मौजूद रहे।
